{"_id":"6229da1dc8716b19257610f1","slug":"rohtak1646909981","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड रोड पर 5जी मोबाइल टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हैफेड रोड पर 5जी मोबाइल टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
शहर के प्रेम नगर हैफेड रोड पर मोबाइल कंपनी की ओर से लगाए जा रहे 5जी का टावर का इलाके के लोग विरोध कर रहे हैं। टावर नहीं लगाने के लिए वीरवार को लोगों ने नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमीशनर से मुलाक़ात की।
निगम प्रशासन को दी शिकायत में लोगों ने कहा है कि रिहायशी इलाके में 5जी मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इसका शुरू से ही विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में दिसंबर में भी निगम कार्यालय में शिकायत दी गई थी। इसके बाद काम रुक गया था। अब फिर से टावर का काम शुरू हो गया है। मोबाइल टावर की घातक रेडिएशन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सभी इसे नहीं लगाए जाने की आवाज उठा रहे हैं। यह काम तुरंत प्रभाव से रोका जाए।
विज्ञापन