{"_id":"621dd5c9dabaef075e38ec65","slug":"rohtak1646122441","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर की दुकान से 13 जोड़ी पेंट-शर्ट, नकदी व लैपटॉप चुराया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
टेलर की दुकान से 13 जोड़ी पेंट-शर्ट, नकदी व लैपटॉप चुराया
रोहतक। शहर की जनता कालोनी में काठमंडी रोड पर चोर एक टेलर की दुकान का ताला तोड़कर 13 जोड़ी पेंट्स व शर्त, 65 हजार की नकदी व लैपटॉप चुराकर ले गए। दुकान मालिक ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक टेलर संजय ने दी शिकायत में बताया कि काठमंडी रोड पर मार्बल हाउस के पास एक पेंटस की दुकान है। उसके ऊपर उसने कपड़े सिलने व सिलाई सिखाने की दुकान कर रखी है। 22 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। बाद में किसी काम से बाहर चला गया। अब सोमवार को आकर देखा तो दुकान का ताला गायब मिला और जाली टूटी हुई थी। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 65 हजार की नकदी, लैपटॉप व कपड़े चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।