फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रामरहीम पहुंचे फिर सलाखों के पीछे

रामरहीम पहुंचे फिर सलाखों के पीछे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
रामरहीम पहुंचे फिर सलाखों के पीछे
गुरुग्राम से रामरहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंचा गुरुग्राम पुलिस का काफिला - फोटो : Amar Ujala
रोहतक।
विज्ञापन
2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है। साथ ही पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई। ऐसे में सोमवार को रामरहीम को लेकर गुरुग्राम पुलिस 10 बजकर 15 मिनट पर रोहतक के लिए रवाना हुई। इसके चलते रोहतक पुलिस ने सांपला बार्डर से लेकर सुनारिया जेल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। क्योंकि रामरहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा बताया गया है। इसके चलते उसे जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जेल परिसर के आसपास दो दर्जन सुरक्षाकर्मी दो नाकों पर तैनात रहे।

रामरहीम पहुंचे फिर सलाखों के पीछे
राम रहीम के रोहतक सुनारिया जेल पहुंचने से पहले नाके पर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
राम रहीम के रोहतक सुनारिया जेल पहुंचने से पहले नाके पर तैनात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed