{"_id":"6208c3f8787bb31a0763a31d","slug":"rohtak1644741624","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज चमरिया के ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दूषित पेयजल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज चमरिया के ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मकडोली टोल पर जाम लगाते चमरिया के ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
सिमरिया गांव के ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब साढे दस बजे मकडोली टोल के पास जाम लगा दिया। पानीपत हाइवे पर दूषित पानी की निकासी की मांग को लेकर लगे जाम के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। यहां पुलिस व बीडीपीओ ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि चमरिया गांव में काफी समय से दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण गांव में बुरा हाल है। गलियां व सड़कें गंदगी से अटी पड़ी है। गंदगी से अटे रास्तों से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना, महिलाओं का पेयजल भरकर लाना हर काम परेशानी भरा हो गया है। गंदगी व कीचड़ में गिरकर बच्चे और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। घर से नहा धोकर काम पर निकलना भी दुशवार हो गया है। बीच रास्ते में कीचड़ लगने के कारण लोगों को दोबारा घर जाना पड़ता है। यही नहीं अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। उपायुक्त व बीडीपीओ के अलावा सीएम विंडो पर भी चार बार शिकायत लगा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या बरकरार है। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस व बीडीपीओ मौके पर पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान को लेकर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के गंदे पानी को साफ कराना ही समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए निकासी की स्थायी व्यवस्था करें। इसके लिए किसी खाली प्लाट के बजाए किसी डिस्पोजल में दूषित पानी डाला जाए। इस मौके पर अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
मकडोली टोल पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : Amar Ujala
मकडोली टोल पर जाम में फंसे वाहन
मकडोली टोल पर जाम के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
मकडोली टोल पर जाम के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे बच्चे
मकडोली टोल पर जाम के दौरान चमरिया गांव के ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
मकडोली टोल पर जाम के दौरान चमरिया गांव के ग्रामीण