Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते मुख्यमंत्री का रोहतक आगमन अंतिम समय में स्थगित
{"_id":"61ff94a54f42f35179359910","slug":"rohtak1644139685","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते मुख्यमंत्री का रोहतक आगमन अंतिम समय में स्थगित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते मुख्यमंत्री का रोहतक आगमन अंतिम समय में स्थगित
रोहतक। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोहतक दौरा अंतिम समय पर रदद् हो गया है। मुख्यमंत्री रविवार की शाम हिसार रोड पर दुकानों के शिलान्यास और सेक्टर 21 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करने के लिए आ रहे थे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में सुबह से जुटा हुआ था। सुबह से ख़ोजी कुत्ता और बम निरोधक दस्ता चप्पे चप्पे की जांच में जुटा था। पुलिस प्रशासन की टीमें लगाता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम में जुटी थी। एक तरफ नगर आयुक्त की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर शामियाना लगाया जा रहा था तो दूसरी तरफ संयुक्त नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीमें सफाई कार्य में जुटी हुई थी। दोपहर करीब 1:20 पर मुख्यमंत्री कार्यालय से संदेश मिला कि मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद तुरंत ही कुर्सियों को समेटने का काम शुरू हो गया। सुरक्षा में लगी टीमें लौट गई। नगर आयुक्त ने नरहरि बांगड़ ने बताया कि लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषणा किया गया है, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।