फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर बनवाएगा पेंटिंग

नगर निगम शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर बनवाएगा पेंटिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम शहर के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, पार्को और सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर डिजिटल और रंगों से पेंटिंग करवाएगा सभी पेंटिंग जन जन को स्वच्छता का संदेश देने वाली होंगी। पेंटिंग शहर के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, एलिवेटेड रोड और कच्चा बेरी फ्लाईओवर के पिलर पर भी स्वच्छता का संदेश देती दिखेंगी। नगर निगम का लक्ष्य शहर के अंदर 500 से ज्यादा स्थानों पर स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देती हुई पेंटिंग बनवाना है। इसके अलावा नगर निगम देश भक्ति से संबंधित भी पेंटिंग बनवाएगा। संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि निगम ने 23 जनवरी से दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर डिजिटल और रंगों की 500 से ज्यादा पेंटिंग बनवाएगा। इसको लेकर सोमवार को मीटिंग की जाएगी। जिसमें अंतिम फैसला किया जाएगा। पेंटिंग बनवाने के लिए टीमों का गठन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed