{"_id":"61de9424da0fcc5ba71e11e8","slug":"rohtak1641976868","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेतन व अपने नियमितीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वेतन व अपने नियमितीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां
मानसरोवर पार्क में रोष प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
ये दीवानी कहां चली, जेल चली - जेल चली .. - आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन के बाद दी गिरफ्तारियां माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। अपने नियमितीकरण, वेतन व अन्य मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क में सभा कर सभी कार्यकर्ता गिरफ्तार देने ने सड़क पर उतर आई। ये दीवानी कहां चली, जेल चली जेल चली.. नारों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लघु सचिवालय की ओर बढ़ चली। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में इकठ्ठा हुई। यहां कार्यकर्ताओं की सभा हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीटू प्रदेशध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार अरसे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज को अनसुना कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनेक बार अपनी मांगों को लेकर सरकार को अवगत करा चुकी हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकजुट होकर जेल भरो आंदोलन का आगाज करने निकली हैं। मानसरोवर पार्क में जनसभा के बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतरी। नारेबाजी करते हुए ये सभी लघु सचिवालय की ओर बढ़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपनी गिरफ्तारी की अपील की। पुलिस व प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय तक उन्हें किसी ने गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद सभी महिलाएं वापस मानसरोवर पार्क पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीटू प्रदेशध्यक्ष सतबीर सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीटू प्रदेशध्यक्ष सतबीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।