फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किराएदार को मकान पर ताला लगा कर जाना पड़ा महंगा

किराएदार को मकान पर ताला लगा कर जाना पड़ा महंगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन
शहर की न्यू राजेंद्र कॉलोनी में किराएदार को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर जाना महंगा पड़ गया। पीछे से चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखे ₹70000 निकाल कर ले गए। मकान मालिक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक दिनेश ने बताया कि वह न्यू राजेंद्र कॉलोनी में जयदेव के मकान में किराए पर रहता है। सोमवार को परिवार सहित मकान पर ताला लगाकर डोभ गांव में गया था। शाम 6 बजे वापस आया तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी से नगदी गायब थी। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed