फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mdu rohtak, reserch may possible in education, literature, science, forest

गणित, विज्ञान, वन, शिक्षा व साहित्य में शोध कर सकेंगे एमडीयू के विद्यार्थी, यूजीसी को भेजा प्रपोजल

Mon, 23 Dec 2019 01:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
mdu rohtak, reserch may possible in education, literature, science, forest
फाइल फोटो
खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके एमडीयू ने अब शोध के क्षेत्र में भी बुलंदियां छूने की ओर कदम बढ़ाया है। विवि प्रशासन ने शोध व शोधार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए पांच नई चेयर (पीठ) शुरू करने का मन बनाया है। ये चेयर शिक्षा, समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली समाज की महिलाओं के नाम पर होंगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने प्रपोजल तैयार कर यूजीसी को भेजा है। यूजीसी के मापदंडों पर खरा उतरने पर शोधार्थियों को गणित, विज्ञान, वन, शिक्षा व साहित्य क्षेत्र में शोध के नए अवसर मुहैया होंगे।
विज्ञापन


ये पांच चेयर शुरू करने का भेजा प्रपोजल
एमडीयू प्रशासन ने कैंपस में पांच नई चेयर शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया है। गणित, विज्ञान, वन, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली देश की पांच महिलाओं के नाम पर चेयर स्थापित की जाएंगी। गणित क्षेत्र में लीलावती चेयर, वन एवं वन्य जीव के लिए अमृता देवी बैनीवाल, शैक्षिक सुधार हंसा महता, साहित्य में महादेवी वर्मा व विज्ञान में कमला सोहनी के नाम पर चेयर रहेंगी।
विज्ञापन


यूजीसी ने 10 महिला चेयर के दिए नाम
यूजीसी ने शोध व शैक्षणिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजना बनाई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से मिले निर्देशों के तहत प्रख्यात महिला विद्वानों, प्रशासकों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों, समाज सुधारकों के नाम पर दस पीठ यानी चेयर की स्थान की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की कमेटी तय करेगी चेयर
यूजीसी विवि से मिले आवेदन के आधार पर चेयर के लिए जरूरी चीजों की जांच कराएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित की जाएगी। विवि का विशेषज्ञ इस कमेटी के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसके बाद आंकलन कर यूजीजी उचित उम्मीदवार को अवार्ड जारी करेगी। इसमें विवि की पहले की चेयर व वहां किया गया कार्य अहम रहेगा।

ये हैं यूजीसी की 10 चेयर

1. लीलावती, गणित
2. लाल हेड (लालेश्वरी), कविता व रहस्यवाद
3. अमृता देवी बेनीवाल, वन एवं वन्य जीवन
4. देवी अहिल्या बाई होल्कर, प्रशासन
5. आनंदीबाई गोपालराव जोशी, औषधी एवं स्वास्थ्य
6. हंसा महता, शैक्षिक सुधार
7. महादेवी वर्मा, साहित्य
8. कमला सोहनी, विज्ञान
9. रानी नायडिनल्यू, स्वतंत्रता सेनानी (पूर्वोत्तर)
10. मदुरै शंमुखावडीवू सुब्बूलक्ष्मी, संगीत एवं अभिन्य कला

यूजीसी को प्रपोजल भेजा
यूजीसी ने देश की महान महिलाओं के नाम पर दस चेयर शुरू करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत एमडीयू ने पांच चेयर शुरू करने का प्रपोजल तैयार कर यूजीसी को भेजा है। ये चेयर शुरू होने से कैंपस में विभिन्न पांच क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा मिलेगा।
- प्रो. अजय कुमार राजन, डीन, शैक्षणिक मामले, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed