{"_id":"5ec42d698ebc3e90807fdf90","slug":"mdu-start-mpes-master-degree-rohtakcity-news-rtk5556969184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी ध्यान दें! एमडीयू रोहतक कराएगी एमपीईएस की मास्टर डिग्री, एमपीएड का कोर्स समाप्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विद्यार्थी ध्यान दें! एमडीयू रोहतक कराएगी एमपीईएस की मास्टर डिग्री, एमपीएड का कोर्स समाप्त
Wed, 20 May 2020 12:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक एमडीयू ने एमपीएड कोर्स समाप्त कर दिया है। अब इसकी जगह एमपीईएस की मास्टर डिग्री कोर्स शुरू करने की तैयारी है। मास्टर ए फिजिकल एजुकेशन ऐंड स्पोर्ट्स नाम से यह दो वर्षीय कोर्स नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। ये दोनों कोर्स समकक्ष हैं। बीपीएड कोर्स में एनसीटीई की मंजूरी के बाद दाखिला किया जाएगा।
अब तक विवि बीपीएड व एमपीएड कोर्स कराता रहा है। ये दोनों कोर्स पिछले वर्ष समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें यहां कोई प्रवेश नहीं दिया गया है। इन कोर्सों के लिए एनसीटीई से मंजूरी लेना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया काफी लंबी व थकाऊ है। इसलिए विवि ने यह कोर्स समाप्त कर नया कोर्स शुरू किया है। इसे यूजीसी से मान्यता दी है।
एमपीईएस से शिक्षक बनने का अवसर
एमपीईएस डिग्री करने के बाद विद्यार्थी के पास शिक्षक बनने का अवसर आ जाता है। वह कक्षा 12वीं तक लेक्चरर या कॉलेज व विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर लग सकता है। इस कोर्स को पीजीबीओएस (पोस्ट ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज) व फैकल्टी मेंबर की बैठक में रखा जाना है। यहां इसे अपनी मंजूरी दी जानी है।
विज्ञापन
बीपीएड के लिए किया जाएगा आवेदन
विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में बीपीएड कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए लॉकडाउन समाप्त होने पर आवेदन किया जाएगा। एनसीटीई से मंजूरी मिलने पर इस कोर्स में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
एमडीयू ने एमपीएड कोर्स समाप्त कर दिया है। इसके समक्ष नया एमपीईएस डिग्री कोर्स शुरू किया जा रहा है। नए सत्र से इसमें प्रवेश दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से कोर्स को हरी झंडी मिलनी शेेष है। यूजीसी से मान्यता प्राप्त यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा। बीपीएड के लिए भी जल्दी ही एनसीटीई में आवेदन किया जाएगा।
- प्रो. आरपी गर्ग, एचओडी, शारीरिक शिक्षा विभाग, एमडीयू।