फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कैंटर के आगे मोटर साइकिल लगा मोबाइल व नकदी छीनने के दो आरोपी दबोचे

कैंटर के आगे मोटर साइकिल लगा मोबाइल व नकदी छीनने के दो आरोपी दबोचे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
कैंटर के आगे मोटर साइकिल लगा मोबाइल व नकदी छीनने के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
-वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व छीना गया मोबाइल फोन बरामद संवाद न्यूज एजेंसी धारूहेड़ा। सीआइए धारूहेड़ा पुलिस ने कैंटर के आगे मोटरसाइकिल लगाकर मोबाइल व नकदी छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरुग्राम जिले के बाल गुज्जर निवासी दीपक उर्फ रॉकी व राहुल के रूप में हुई है ।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया की संदीप पुत्र गिदाराम दीवाच निवासी हीरानगर थाना नीमकाथाना जिला सीकर राजस्थान ने शिकायत दी कि वह 8 सितम्बर को रात के लगभग 11 बजे दिल्ली से अपने कैंटर में पुरानी बैटरी भरकर जयपुर के लिए चला था। जब 9 सितम्बर को सुबह लगभग तीन बजे शहीद राजेश जाखड़ फिलिंग स्टेशन खिजुरी के नजदीक पहुंचा तो उसकी गाड़ी के सामने दो मोटरसाइकिल लगाकर कैंटर रुकवा लिया। दोनों मोटरसाइकिल पर चार लड़के बैठे हुए थे। जिनमें से एक लड़का मेरी साइड वाली खिड़की खोलकर ऊपर चढ़ गया और कहने लगा कि बिल दिखाओ। मैंने बिल दिखाया। बिल देखने के बाद वापस कर दिया और उसी समय मैं सम्भल पाता उससे पहले उस लड़के ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और मेरी जेब से 3500 रुपये छीन लिए और गाड़ी के डैbyyyसबोर्ड पर मेरा मोबाइल ओप्पो रंग काला उठाकर ले गया। साथ ही धक्का देकर गाड़ी के नीचे गिरा दिया था। फिर चारों लड़के दोनों मोटरसाइकिलों पर बैठकर जयपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सीआइए धारूहेड़ा पुलिस ने बीती शाम दो आरोपियों दीपक उर्फ रॉकी व राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल व आरोपियों द्वारा छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में बचे दो अन्य आरोपियों की तलाश करके जल्दी ही गिरफ्तार करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed