फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डोर बेल बजाई और महिला को मार दी गोली

डोर बेल बजाई और महिला को मार दी गोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
डोर बेल बजाई और महिला को मार दी गोली
वारदात के बाद महिला को अस्पताल लेकर पहुंची एंबुलेंस - फोटो : Amar Ujala
गांव कुंभावास में शुक्रवार रात को पैसे के लेन-देन में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घर मेें घुसकर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को रात को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे का आरोपियों के साथ लंबे समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव कुंभावास निवासी सुरेश देवी शुक्रवार की रात अपने घर में सो रही थी। देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर सुरेश देवी ने दरवाजा खोलकर देखा तो बाहर चार-पांच युवक खड़े थे। युवकों ने महिला के बेटे के बारे में पूछताछ की। उसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। महिला की चीख व गोलियों की आवाज सुनकर परिजन भी बाहर आ गए। परिजनों को देखकर बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सूचना सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लग पाया। महिला के परिजनों ने आरोप के परिजनों का आरोप है कि बदमाशों में गांव का भी एक युवक शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed