{"_id":"56e30f504f1c1b461f8b456a","slug":"a-girl-student-injured-from-narnoul-sp-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल एसपी की गाड़ी की चपेट में आने से छात्रा घायल.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारनौल एसपी की गाड़ी की चपेट में आने से छात्रा घायल.
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर 12वीं कक्षा का पेपर देने जा रही साइकिल सवार साहरणवास निवासी छात्रा अनुराधा नारनौल एसपी की गाड़ी की चपेट में आ गई,जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को एसपी ने अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे परीक्षा स्थल तक पहुंचाया गया। एसपी की गाड़ी से साइकिल से टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा हवा में उछलकर गाड़ी के फ्रंट के शीशे पर गिर पड़ी, इससे कार का शीशा चूर-चूर हो गया। इस हादसे में छात्रा के केवल पैर में फ्रेक्चर के साथ सर एवं हाथ में मामूली चोटें आई। छात्रा का हौसला देखिए कि प्राथमिक उपचार के बाद भी परीक्षा केंद्र पर जाकर उसने पूरा पेपर दिया।
रेवाड़ी में आईजी के साथ बैठक में शामिल होने आई थी नारनौल एसपी
दोपहर लगभग 12 बजे नारनौल एसपी अपनी सरकारी गाड़ी में सवार होकर रेवाड़ी मेें होने वाली आईजी की बैठक में आर रही थी। इस दौरान गांव हरिनगर में क्रासिंग करते समय साहरणावास निवासी तन्नुराधा एसपी की गाड़ी की चपेट में आ गई। एसपी मनीषा चौधरी ने तुरंत अपनी गाड़ी में घायल छात्रा को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसके बाद उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का प्रबंध कराया। जहां पर छात्रा ने अपना पूरा पेपर दिया।
साल बर्बाद न हो, इसलिए महिला एएसआई रही मौजूद
पुलिस ने छात्रा का प्राथमिक उपचार कराने के बाद परीक्षा केंद्र में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए एक एएसआई को छात्रा तन्नुराधा के साथ नंगलीगोधा परीक्षा केंद्र पर भेजा। पूरा पेपर खत्म होने के बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में ही बच्ची को घर तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अब बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन
----------------
वर्जन
छात्रा को गाड़ी की टक्कर में मामूली चोटें आई हैं। एसपी ने छात्रा को खुद अस्पताल पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया।
-विरेंद्र सैनी,डीएसपी,रेवाड़ी।