{"_id":"5e85b8608ebc3e76932226fd","slug":"sports-players-do-their-practice-at-home-during-look-down-and-utilise-his-time-and-strength-at-amarujala84","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में कर रहे समय सदुपयोग, फिटनेस और स्किल्स को बेहतर कर रहे खिलाड़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन में कर रहे समय सदुपयोग, फिटनेस और स्किल्स को बेहतर कर रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
नीरज गिरी
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना के चलते लॉकडाउन से पूरा शहर थम सा गया है। खिलाड़ियों की धरती हरियाणा में खेल और खेलों की प्रैक्टिस भी थम गई है। हालांकि खिलाड़ी लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अभ्यास में कमी नहीं आने दे रहे हैं। यहां तक कि कुछ खिलाड़ी पानीपत से बाहर गए थे और लॉकडाउन के कारण लौट नहीं पा रहे हैं, वे भी अपनी प्रैक्टिस में कमी नहीं आने दे रहे हैं। अपने खेल की स्किल्स में सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
घर की छत पर ही कर रही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस
नेशनल चैंपियन वेनका लॉकडाउन के बाद से अपने घर के छत पर ही बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। इससे पहले वेनका रोहतक में एक एकेडमी में कोचिंग ले रहीं थीं, लेकिन लॉकडाउन के बाद वह अपने घर पानीपत आ गई हैं। घर आने के बाद भी वेनका सुबह व शाम को दो से तीन घंटे अपने खेल की प्रैक्टिस कर रही है और अपनी स्ट्रेंथ पर और मेहनत कर रही हैं।
बंगलुरू में दे रहीं थीं अन्य देश के अध्यापकों को ट्रेनिंग, लॉकडाउन में कर रहीं अभ्यास
लॉकडाउन होने के कारण अंतरराष्ट्रीय योगा पुरस्कार प्राप्त करने वाली अंजलि बंगलुरु में ही फंस गई हैं। अन्य देश के योग अध्यापकों को योग की क्लास देने के लिए गईं थी और इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वह आ नहीं सकती हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय को योग की प्रैक्टिस में गुजार रहीं हैं। पहले से अधिक समय है तो अधिक मेहनत करने का प्रयास है।
विज्ञापन
हैंडबॉल खिलाड़ी अमन दे रहें हैं फिटनेस पर ध्यान
हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अमन मलिक लॉकडाउन के बाद से ही अपने घर पर हैं और इस समय का सदुपयोग अपनी फिटनस और स्ट्रेंथ को बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले अमन अभ्यास के लिए ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद घर पर ही अपने खेल को बेहतर बनाने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान रहे हैं, वह रोज पांच घंटे का वक्त फिटनेस को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन