फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona virus, punjab university grading preparations affected, may get extra time

कोरोना वायरसः पंजाब यूनिवर्सिटी की नैक ग्रेडिंग की तैयारी प्रभावित, मिल सकता है अतिरिक्त समय

Fri, 20 Mar 2020 01:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
corona virus, punjab university grading preparations affected, may get extra time
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
कोरोना के कारण नैक की ग्रेडिंग भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते पीयू के पास तैयारियां पूरी करने के लिए समय कम पड़ेगा। माना जा रहा है कि पीयू को इस कारण तैयारी करने के लिए नैक की ओर से अतिरिक्त समय मिल सकता है। यह समय दो माह से लेकर छह माह तक का हो सकता है।
विज्ञापन


नैक ने पीयू का दौरा 2015 में किया था। उस दौरान पीयू की व्यवस्थाएं ठीक नहीं पाई गईं। पूरे कैंपस में वाई-फाई नहीं था। मेस व कैंटीनों का संचालन भी ठीक नहीं मिला। धुआं आदि निकालने के लिए पर्याप्त चिमनियां नहीं थी। बायोगैस प्लांट नहीं लगा था। इस कारण वेस्ट पदार्थों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। विद्यार्थियों से फीडबैक नहीं लिया गया। इसके अलावा भी नैक ने तमाम आपत्तियां लगाईं और इन पर काम करने का सुझाव दिया। नैक ने पीयू को 2020 तक का समय दिया था लेकिन पीयू ने 2022 तक का समय मांगा था।
विज्ञापन


छुट्टियों से प्रभावित हो रहा काम
पीयू ने नैक के दौरे के बाद एक साल तक कोई बड़ा काम नहीं किया लेकिन अब काम धीरे-धीरे तेज हो गया। पीयू ने अगस्त में पूरी तैयारियों को परखने के लिए टेस्टिंग करनी थी और उससे पहले अन्य कार्यों को पूरा किया जाना था। इसी बीच कोरोना वायरस का प्रकोप आ गया और पीयू ने छुट्टियां कर दीं। इस समय पीयू का यह कार्य प्रभावित हो रहा है। तमाम शिक्षक भी अपने घरों से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि छुट्टियों के दिन यदि बढ़े तो पीयू नए शैक्षिक सत्र में एमएचआरडी, यूजीसी व नैक को पत्र लिखेगा और तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर सकता है। इसके अलावा संसाधनों की पूर्ति के लिए बजट की भी मांग की जा सकती है।


रैंकिंग के आधार पर मिलेगा बजट
पीयू को रैंकिंग के आधार पर बजट मिलेगा। नैक की ग्रेडिंग बेहतर रहेगी तो पीयू को निर्धारित बजट के अलावा विकास का बजट भी मिल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि रैंकिंग बेहतर कैसे होगी। छुट्टियां होने के कारण तैयारियां नहीं हो पाएंगी और यदि नैक ने निर्धारित समय तक दौरा किया तो फिर कई कमियां टीम को नजर आ सकती हैं। इसका एक ही हल है कि पीयू कमियों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed