{"_id":"5eab306b8ebc3e90586e60de","slug":"online-quiz-competition-will-be-held-on-corona-panchkula-news-pkl373877541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनहर मौकाः हरियाणा बॉर्ड कोरोना पर कराएगा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, टॉपर होंगे सम्मानित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सुनहर मौकाः हरियाणा बॉर्ड कोरोना पर कराएगा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, टॉपर होंगे सम्मानित
Fri, 01 May 2020 01:17 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़/भिवानी
अमर उजाला, चंडीगढ़/भिवानी
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी कोविड-19 पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें टॉप स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को सर्टिफिकेट मिलेगा। इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करने वाला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का पहला बोर्ड है।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। 2 मई 2020 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। विद्यार्थी 7 मई 2020 तक बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन मई के प्रथम पखवाड़े में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कोई फीस नहीं है। इसमें कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं, दूसरे वर्ग में नौंवीं से 10वीं व तीसरे वर्ग में कक्षा 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में होगी। प्रतियोगिता में कोविड-19 से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस चरण में भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट मिलेंगे। प्रथम चरण में अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरे चरण में तीनों वर्गों केे टॉप-10 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व अवार्ड दिए जाएंगे।