फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   List of 91 unrecognized schools ready, Education Secretary will take action

चंडीगढ़ः गैर-मान्यता प्राप्त 91 स्कूलों की लिस्ट तैयार, अब गिरेगी गाज, शिक्षा सचिव करेंगे कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2019 02:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
List of 91 unrecognized schools ready, Education Secretary will take action
फाइल फोटो
यूटी शिक्षा विभाग ने शहर के गांव-कालोनियों में चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट तैयार कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से तैयार की गई सूची में 91 स्कूलों के नाम हैं, जिनमें 19,178 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सोमवार को सभी स्कूलों का डाटा शिक्षा सचिव को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह सभी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल शहर के गांव, कालोनियों में हैं। जो स्कूल चलाने के लिए बने नियम-कानून पर खरे नहीं उतरते हैं। इन स्कूलों में कई ऐसे भी हैं, जिनमें सिर्फ 17 से 50 विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। इसके अलावा कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एस्टेट ऑफिस और नगर निगम को उनके एरिया में चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से सभी विभागों को ये लेटर लिखा गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में इसे लेकर मीटिंग की गई थी। इसमें फैसला हुआ था कि तमाम निर्देशों के बावजूद ये स्कूल बंद नहीं हो रहे हैं, जिसके चलते ही इनके खिलाफ सख्ती करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 स्कूलों के प्रबंधकों ने खुद ही बंद कर लिए स्कूल
शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गत नवंबर माह में एक मीटिंग हुई थी। उस दौरान विभाग की जानकारी में 119 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल शहर में चल रहे थे। इसके बाद हाल ही में इंस्पेक्शन के दौरान 28 स्कूल बंद मिले। अभी फिलहाल 91 अवैध स्कूल मिले हैं, जो ऐसी जमीन पर चल रहे हैं, जो एजुकेशनल पर्पज के लिए नहीं है। ये रेजिडेंशियल बिल्डिंग में चल रहे हैं। वहीं डिपार्टमेंट पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि इस लिस्ट में वीआईपी एरिया में चल रहे स्कूलों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed