फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university kashmiri students got permission to sit in examinations

पंजाब यूनिवर्सिटी के कश्मीरी विद्यार्थियों को राहत, परीक्षा में बैठने की मिली अनुमति, जानें मामला

Wed, 11 Dec 2019 03:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
punjab university kashmiri students got permission to sit in examinations
फाइल फोटो
पीयू चंडीगढ़ में शिक्षा पा रहे सैकड़ों कश्मीरी स्टूडेंट्स को राहत मिली है। उन्हें एग्जाम में शामिल होने की परमिशन दे दी गई है। उनकी हाजिरी कम थी। यह लाभ पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कश्मीरी में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कर्फ्यू लग गया था। ऐसी स्थिति में यह स्टूडेंट्स पीयू में अपनी कक्षाएं लेने नहीं पहुंच सके और इनकी हाजिरी कम हो गई। इस कारण तमाम स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। इसको लेकर एक स्टूडेंट ने ट्वीट किया था।
विज्ञापन


इस प्रकरण को सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गंभीरता से लिया और उन्होंने पीयू को आदेश दिए कि स्टूडेंट्स का भविष्य इससे चौपट हो जाएगा। उनकी समस्या को जायज मानते हुए उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीयू ने इन स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने की परमिशन दे दी है। लेकिन स्टूडेंट्स को अंडरटेकिंग देनी होगी कि उन्होंने कक्षा में गैर हाजिर रहने के दौरान किसी आंदोलन या हिंसा में कोई हिस्सा नहीं लिया है।

प्रभारी वाइस चांसलर प्रो. शंकरजी झा ने कहा कि कश्मीर के स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed