फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University may close many courses in year 2020

पंजाब यूनिवर्सिटी कर रही कई कोर्स बंद करने की तैयारी, कहीं आपका कैरियर बर्बाद न हो जाए!

Thu, 02 Jan 2020 03:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab University may close many courses in year 2020
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पीयू को जिन कोर्सेज में विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं, ऐसे कोर्स को बंद किया जा सकता है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले पीयू इस पर निर्णय लेगा। सूत्रों के मुताबिक सभी विभागों से विद्यार्थियों का डाटा मांगा जा रहा है। यदि नए कोर्सों में तीन साल से विद्यार्थियों की संख्या सामान्य से कम है तो उन कोर्सेज को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, ऐसे कोर्स के नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। उनका डाटा जुटाया जा रहा है। पंजाब विश्वविद्यालय हर साल छह से लेकर 10 नए कोर्सेज शुरू करता है। इसके लिए प्रस्ताव विभाग खुद देते हैं। इसके अलावा पीयू प्रशासन के अधिकारी भी कुछ कोर्सेज संचालन का सुझाव देते हैं और इन कोर्सेज के संचालन पर सिंडिकेट व सीनेट मुहर लगा देती है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में कोर्सेज को कम विद्यार्थी मिलते हैं, लेकिन इस उम्मीद के साथ उसको जारी रखा जाता है कि अगले वर्ष विद्यार्थी आएंगे, लेकिन तीन साल में भी पीयू अधिक विद्यार्थी नहीं जुटा पाता। ऐसे में पीयू को इंफ्रास्ट्रक्चर आदि पर अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। पीयू को आर्थिक नुकसान न हो, इसे देखकर नए कोर्सेज के संचालन व बंद करने पर सोचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इस पर निर्णय नए शैक्षिक सत्र से पहले हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed