फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government colleges will connected to e-library of nine universities

अब कहीं बैठकर कोई भी किताब फ्री में डाउनलोड करके पढ़ सकेंगे विद्यार्थी, होने जा रही खास व्यवस्था

Sat, 18 Jul 2020 01:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 18 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government colleges will connected to e-library of nine universities
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी कॉलेजों को विश्वविद्यालयों की ई-लाइब्रेरी से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक से अधिक गुणवत्तापरक पुस्तकें मुफ्त में मुहैया कराना है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कई एजेंसियों से बातचीत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत, गुरुग्राम यूनिवर्सिटी व महर्षि वाल्मीकि संस्कृत यूनिवर्सिटी कैथल की ई-लाइब्रेरी को संबद्घ कालेजों से जोड़ने की सरकार की योजना है।
विज्ञापन


सरकारी यूनिवर्सिटी व कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ई-लाइब्रेरी से अपने विषय की पुस्तक को कहीं पर भी बैठकर निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। उनको बाजार से पुस्तक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रत्येक विद्यार्थी के हजारों रुपये बचेंगे। कालेजों की ई-लाइब्रेरी को यूनिवर्सिटी की ई-लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थी उपलब्ध प्रकाशकों में से अपने मनपसंद प्रकाशक की पुस्तक पढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं सरकार का प्रयास है कि विदेशों की टॉप यूनिवर्सिटी के जर्नल भी ई-लाइब्रेरियों में उपलब्ध करवाए जाएं। इससे हरियाणा के विद्यार्थी विश्व में हो रहे नए शोध व तकनीक के प्रति अपडेट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed