फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP and NSUI members clash over citizenship bill in Punjab university

नागरिकता कानूनः पंजाब यूनिवर्सिटी में बवाल, रैली में एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने

Thu, 19 Dec 2019 02:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Dec 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
ABVP and NSUI members clash over citizenship bill in Punjab university
पंजाब यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक स्टूडेंट सेंटर पर आपस में भिड़ गए। इस मौके पर पुलिस ने एनएसयूआई के 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। एबीवीपी के समर्थक नागरिकता कानून (सीएए) के पक्ष में समर्थन मार्च निकालते हुए स्टूडेंट सेंटर पहुंचे। वहीं स्टूडेंट सेंटर पर एनएसयूआई के सदस्य पहले से ही सीएए के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पीयू में एबीवीपी के सदस्यों ने सीएए के पक्ष में समर्थन मार्च निकाला। एबीवीपी ने स्टूडेंट के साथ मिलकर गर्ल्स हॉस्टल -4 से मार्च शुरू कर स्टूडेंट सेंटर पर खत्म किया। जब एबीवीपी सदस्य मार्च करते हुए स्टूडेंट सेंटर पहुंचे तो एनएसयूआई के सदस्य स्टूडेंट के साथ मिलकर पहले से ही वहां सीएए के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे थे। इस मौके पर पहले तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में दोनों पक्षों में तीखी नोक झोक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एनएसयूआई के 5 सदस्यों को हिरासत में ले लिया और सेक्टर-11 के थाने में ले गई। देर शाम तक एनएसयूआई के छात्र सदस्य पुलिस हिरासत में ही थे। एनएसयूआई के छात्र सदस्यों ने आरोप लगाया कि वे पहले से स्टूडेंट सेंटर पर प्रोटस्ट कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ उनके ही सदस्यों को हिरासत में लिया और एबीवीपी के किसी भी सदस्य को कुछ नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एनएसयूआई के इन सदस्यों को लिया हिरासत में

पीयू स्टूडेंट काउंसिल के वाइस प्रेजीडेंट राहुल कुमार, कैंपस प्रेजीडेंट आशीष पाल, पार्टी प्रेजीडेंट अतिंदरजीत सिंह, मेंबर अनुज सिंह और चंडीगढ़ एनएसयूआई जनरल सेक्रेटरी सर्वोत्तम राणा।
एबीवीपी ने लगाए नारे- तुम धर्मवाद से तोड़ोगे- हम राष्ट्रवाद से जोडे़ंगे

एबीवीपी पीयू ने छात्रों के साथ मिलकर गर्ल्स हॉस्टल नंबर-4 से लेकर स्टूडेंट सेंटर तक सीएए के स्वागत में मार्च निकाला। इस मौके पर एबीवीपी स्टूडेंट पूरे रास्ते वी वेलकम सिटीजनशिप बिल और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई.. हम सब भाई भाई, तुम धर्मवाद से तोड़ोगे- हम राष्ट्रवाद से जोडे़ंगे इत्यादि के नारे लगाते हुए स्टूसी पहुंचे।

इस दौरान स्टूडेंट सेंटर पर एबीवीपी के एक सदस्य ने अपने संबोधन में जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं भीड़ में खड़ी एक अन्य महिला एबीवीपी सदस्य ने इसके लिए आपत्ति भी जताई। इस मौके पर एबीवीपी महासचिव प्रिया शर्मा, संयोजक परविंदर सिंह कटोरा, राज्य सचिव चिंराशु अरोड़ा, नगर सचिव अजय सूद ने स्टूडेंट सेंटर पर रैली को संबोधित किया।

एनएसयूआई का आरोप

हम शांति से स्टूडेंट सेंटर पर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन जब एबीवीपी मार्च निकालते हुए वहां आई तो पुलिस ने हमें पकड़ कर हिरासत में लिया और हमारे बैनर भी फाड़ दिए।
- अनुज, एनएसयूआई मेंबर

एबीवीपी बोली- भारतीयों के हित में है बिल
यह बिल भारत के समुदायों के हित में हैं। इसलिए हम इसे इसका स्वागत करते हैं। मुस्लिम देशों में जो प्रताड़ित हिंदू, जैन इत्यादि समुदाय अब अपने परिवार के साथ भारत में आ सकते हैं।
- परविंदर कटोरा, एबीवीपी संयोजक

सोई ने किया बिल का स्वागत
यह बिल अन्य देशों में रह रहे सिख अल्पसंख्यकों के हित में हैं। इसलिए सोई इसका स्वागत करती हैं।
- चेतन चौधरी, पीयू सीएसई अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed