{"_id":"5f9950f48ebc3e9b8c5d753a","slug":"palwal1603883252","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में 217 दिन बाद नजर आई रौनक, दाखिले को ओपन काउंसिलिंग में पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कॉलेजों में 217 दिन बाद नजर आई रौनक, दाखिले को ओपन काउंसिलिंग में पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नए सत्र की दाखिल प्रक्रिया के तहत बुधवार को कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग हुई। यहां विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे। दाखिले की होड़ ओर उत्सुकता के चले दोपहर बाद तक भी कॉलेज कैंपस युवाओं से खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन
डीएचईए के निर्देशानुसार, कॉलेजों में बुधवार को ओपन काउंसिलिंग रखी गई। इसमे सैकड़ों विद्यार्थी पहुचे। कॉलेज में अपनी सीट सुरक्षित करने को विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से ओपन काउंसिलिंग में शामिल रहे। अपनी पसंद के कॉलेजों में मनपसंद विषय पढ़ने को लेकर उत्सुक विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेज जमा कराए। इसके लिए उन्हें लंबी कतार में घंटों खड़े रहना पड़ा। विद्यार्थियों की भीड़ के चलते दोपहर बाद तक शिक्षक दस्तावेज जमा करते नजर आए। इसके बाद उनकी जांच हुई। इस कारण शाम तक मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई। अब वीरवार को मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट में नाम आने वाले विद्यार्थी को दाखिल सुनिश्चित करने के लिए उसी दिन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन