{"_id":"5f98137c8ebc3e9bae32c159","slug":"palwal1603801980","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीन बस अडडा क्षेत्र में जाम बना आम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हथीन बस अडडा क्षेत्र में जाम बना आम
विज्ञापन
बस अड्डा पर जाम खुलवा थे थाना प्रभारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन बस अडडा क्षेत्र में जाम बना आम
विज्ञापन
संवाद न्यूज़, हथीन।
हथीन बस अडडा क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही एवं अतिक्रमणधारियों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थिति यह बनी हुई है कि दिन में दर्जन भर से भी ज्यादा बार जाम लगता रहता है। जिसके चलते जनसाधारण से लेकर आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इसी मार्ग से लघु सचिवालय के लिए अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और चुप्पी साधे बैठे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अतिक्रमणधारियों के भी हौंसले बढे हुए हैं। अतिक्रमणधारियों ने सडक के दोनों तरफ 40-40 फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इस अतिक्रमण को बढावा देने में अधिकांश दुकानदार भी शामिल हैं। जोकि अपनी दुकानों के आगे रेहडियां व तख्त आदि किराया लेकर लगवाते हैं। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि बस अडडा क्षेत्र में अतिक्रमणधारियों जैसे सब्जी, फल फू्रट विक्रेता, जलेबी आदि की रेहडी लगाने वालों से कुछ सरकारी कर्मचारी भी कथित रूप से मंथली लेते हैं। वहीं कुछ अतिक्रमणधारियों को राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। जब भी कभी पुलिस अथवा प्रशासन इन अतिक्रमणधारियों को यहां से हटाने का प्रयास करता है तो उनके पास विभिन्न माध्यमों से दबाव आने शुरू हो जाते हैं। यहीं कारण है कि दिन प्रतिदिन अतिक्रमणधारी अतिक्रमण को बढावा दे रहे हैं। जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।