{"_id":"56e6f6eb4f1c1b6a4a8b4a6e","slug":"death-in-accident-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर से छात्र की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 14 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित गांव बंचारी के समीप बेलगाम कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों होडल में 12वीं की परीक्षा देने जा रहे थे। उधर, घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मुंडकटी चौकी प्रभारी जसबीर सिंह के अनुसार शोलाका निवासी बशीर ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा दिलशाद 12वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार की दोपहर को वह गांव निवासी अपने साथी नरेंद्र के साथ होडल परीक्षा देने जा रहा था। गांव बंचारी के समीप एक बेकाबू कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया।
विज्ञापन
जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में नरेंद्र को फरीदाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन