फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   lockdown active district offical on social media in narnaul

सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं जिले के अधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown active district offical on social media in narnaul
एसडीएम के ट्विटर की फोटो - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। ट्विटर पर सबसे अधिक सक्रिय एसडीएम महेंद्रगढ़ हैं। जहां जरूरी सूचनाए सांझा करने के साथ लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस समेत अन्य अधिकारी भी शामिल भी हैं। बता दें कि 24 मार्च से कोरोना वायरस के कारण जिले में भी लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लोगों को शुरूआत के दिनों में परेशानी उठानी पड़ी थी। लॉकडाउन के दौरान लोगों को जानकारी उपलब्ध कराने में जिले के कुछ अधिकारी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर काफी सक्रिय हैं। इसमें सबसे आगे एसडीएम महेंद्रगढ़ विश्राम कुमार मीणा है। एसडीएम महेंद्रगढ़ ने पिछले साल नवंबर में ट्विटर एकाउंट बनाया था और 276 फॉलोवर हैं। एसडीएम की सबसे बड़ी विशेषता यह हैं कि कोई मदद करने के लिए ट्वीट करता है तो तुरंत रिस्पांस मिलता है। इसका एक उदाहरण रविवार को भी को मिला। शनिवार को शाम एसडीएम ने एक ट्वीट को रि-ट्वीट किया था कि लॉकडाउन के दौरान मजदूरों से कोई मकान मालिक अभी किराए के लिए बाध्य नहीं करेगा। साथ ही घर भी खाली करने के लिए दबाव नहीं बनाएगा। इस पर एसडीएम को एक यूजर राव सनीश ने लिखा कि महेंद्रगढ़ में एक मकान मालिक उसके दोस्त से परिवार समेत घर खाली करने को कह रहा है। इस पर उन्होंने एक नंबर देकर यूजर से पूरी जानकारी सांझा करने की बात कही। इससे पहले मदद मांगने वालों की सहायता कर चुके हैं। जबकि, डीसी महेंद्रगढ़ ने मार्च 2019 में ट्विटर एकाउंट बनाया था और 171 फॉलोवर हैं। हालांकि डीसी ट्विटर पर अधिक सक्रिय नहीं है। इस समय डीसी जगदीश शर्मा है। महेंद्रगढ़ डीसी का फेसबुक एकाउंट भी है। पुलिस विभाग ने नारनौल पुलिस नाम से जून 2019 में ट्विटर एकाउंट बनाया था और 209 फॉलोवर हैं। एसपी सुलोचना गजराज के आने के बाद पुलिस भी ट्विटर पर सक्रिय है। पुलिस विभाग का फेसबुक एकाउंट भी है। जिला लोक संपर्क विभाग ने मार्च 2018 में ट्विटर एकाउंट बनाया था और 273 फॉलोवर हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक पीसी मीणा के बनाने के बाद डीआईपीआरओ भी सोशल मीडिया प्लेफार्म पर काफी एक्टिव है। जिले की डीआईपीआरओ उषा रानी है। डीआईपीआरओ का फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर एकाउंट है। कोरोना वायरस पर जिले में उठाए जा रहे कार्यों को हर  प्लेटफार्मों पर शेयर किया जा रहा है।  --------- प्रमुख के ट्विटर एकाउंट व फालोवर @dcmahendragarh-171 @NarnaulP- 206 @SDMMahendragarh-276 @DMahendragarh-273
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed