फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kurukshetra univercity released exam date sheet

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं की एग्जाम डेटशीट, तैयारी कर लें विद्यार्थी

Thu, 27 Aug 2020 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
kurukshetra univercity released exam date sheet
सांकेतिक तस्वीर
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बुधवार को यूजी कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। केयू प्रवक्ता डॉ. दीपक राय ने बताया कि पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं को यूजीसी नेट परीक्षा की वजह से 10 सितंबर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि यूजी कक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूके डॉट एसी डॉट इन पर अपलोड कर दी गई है और डेटशीट जारी करने की जानकारी संबंधित महाविद्यालयों के सभी प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि छात्रों को सूचित किया जा सके। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीकॉम, बीएससी, बीए एंड ऑनर्स सब्सिडी के छठे सेमेस्टर परीक्षाएं 10 सितंबर से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बीए ऑनर्स छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 28 सितंबर तक, बीएचएमसीटी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 26 सितंबर के बीच, बीसीए, बीबीए, बीएससी ऑनर्स आईटी, बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बेचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएससी फैशन डिजाइनिंग, होम सांइस, फैशन एंड टेक्सटाइल डिजाइनिंग और इंटिरियर डिजाइनिंग के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएफएडी छठे सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 18 सितंबर तक, बीकॉम छठे सेमेस्टर की 10 से 29 सितंबर के बीच, बीवोकेशनल छठे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 28 सितंबर तक तथा एमएससी फोरेंसिक पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स की परीक्षा 10 से 28 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। बीए, बीएससी पार्ट तृतीय के प्राईवेट, दूरवर्ती एवं कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 से 30 सितंबर तक, शास्त्री पार्ट तृतीय की परीक्षा 10 से 24 सितंबर तक, बीएससी ऑनर्स छठे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 22 सितंबर तक, बीकॉम पार्ट तृतीय के प्राईवेट, दूरवर्ती एवं कम्पार्टमेंट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 सितम्बर से 26 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएंगी।


परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि सीपीएड, डीपीएड पार्ट टू, डिप्लोमा इन सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस वार्षिक सिस्टम की परीक्षाएं 11 से 24 सितम्बर तथा ज्ञानी, प्रभाकर, साहित्याचार्य व विशारद पार्ट टू की परीक्षाएं 11 से 26 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि बीटेक आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 19 सितम्बर तक, बी.आर्किटेक्चर की परीक्षा 10 से 17 सितम्बर के बीच आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed