फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32th Convocation in Kurukshetra University

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीः 32वें दीक्षांत समारोह में 140 पीएचडी 113 एमफिल विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Thu, 23 Jan 2020 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
32th Convocation in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
देश को युवा पीढ़ी को आज सकारात्मक सोच की जरूरत है। इसलिए युवा पीढ़ी को सकारात्त्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, ताकि भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बन पाए। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार ग्रहण करने होंगे। इस सोच को जहन में रखकर सरकार युवाओं के लिए प्रदेश में बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित कर रही है। उक्त विचार राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 32वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, कुरुक्षेत्र विवि. के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा सहित सभी विभागों के डीन पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर शैक्षणिक शोभा यात्रा में शामिल होकर मुख्य मंच पर पहुंचे और दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. केसी शर्मा के अनुरोध पर राज्यपाल एसएन आर्य ने परंपरा अनुसार 32वें दीक्षांत समारोह को शुरू करने की घोषणा भी की। इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने सत्र 2018-19 के एमफिल के 13, पीएचडी के 181 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की और कुलपति ने स्नातकोत्तर पास करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इस प्रकार इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के कुल 2405 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल ने 32वें दीक्षांत समारोह पर डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए और इस पावन धरा पर ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश की भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का काम कर रहा है, ताकि युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा और संस्कार हासिल करके देश के विकास में अपना योगदान दे सके।

दीक्षांत समारोह में डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने त्याग और तपस्या के साथ शिक्षा ग्रहण की जिसका परिणाम आज इस समारोह में मिल रहा है। शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। यह विश्वविद्यालय भारत के प्राचीन काल के विश्वविद्यालयों के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहा है। इस शिक्षण संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने के बाद युवा बड़ी कंपनियों में काम कर रहे है और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रगति के लिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, फिट इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्वच्छ और स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया। कहा कि हरियाणा शिक्षण संस्थानों और शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर है, सरकार ने प्रदेश में बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित किए है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डॉ. अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed