Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा के आढ़ती 18 सितम्बर से करेंगे हड़ताल

हरियाणा के आढ़ती 18 सितम्बर से करेंगे हड़ताल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि 17 सितंबर तक यदि सरकार ने तीन अध्यादेश और मुकदमे वापिस नहीं लिए तो 18 सितंबर से हरियाणा की सभी मंडियों को बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यह फैसला एसोसिएशन की कैथल के फेस्टीवल होटल में प्रदेश के चेयरमैन रजनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। जिसमें प्रदेश भर के सभी जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान व कैथल जिले की मंडियों के प्रधान शामिल थे। बैठक तीन अध्यादेश वापिस लिए जाने के लिए बुलाई गई थी। जिसमें किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई, तीन अध्यादेशों को वापिस लिए जाने की मांग भी की गई। साथ ही लस्टर लॉस व ब्याज के आढ़तियों के करीब 160 करोड़ रुपये काटे जाने का फैसला वापिस लिए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
ये है तीन अध्यादेशों में तीन अध्यादेशों में सरकार मंडियों से बाहर खरीदने पर मार्केट फीस ना लिए जाने, कांट्रेक्ट फार्मिंग सहित आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की लिमिट को हटाने जैसे निर्णय ले रही है। जिससे पूरी व्यवस्था पूंजीपतियों के हवाले हो जाएगी। छोटा व्यापारी, किसान, आढ़ती, मजदूर व मुनीम सहित राइस मिलर्स व अन्य को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed