फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कैथल सीआईए ने 25 हजार के इनामी सहित दो को हथियारों के साथ पकड़ा

कैथल सीआईए ने 25 हजार के इनामी सहित दो को हथियारों के साथ पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
कैथल सीआईए ने 25 हजार के इनामी सहित दो को हथियारों के साथ पकड़ा
NA - फोटो : Amar Ujala
कैथल। चीका में पिछले साल एक व्यवसायी की दुकान पर गोली चलाकर 50 लाख की फिरौती मांगने के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने उसकेे दो साथियों के साथ अवैध हथियारों सहित काबू कर लिया। जो जमीनी विवाद में किसी की हत्या करने की साजिश से आए थे। एसपी शशांक सावन ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि पुलिस ने चक्कूलदाना मोड पर रामथली के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार होकर आए तीन युवकों जितेंद्र ऊर्फ जैकी को 2 पिस्तौल व 25 कारतूस, अनित ऊर्फ नितिन को 2 पिस्तौल व 4 कारतूस व रामपाल ऊर्फ मोनू को 2 पिस्तौल व 26 जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। जितेंद्र करनाल के गांव बीजना निवासी है। अनिल गांव भाणा कैथल व रामपाल गांव राहेड़ा जिला करनाल के निवासी हैं। आरोपी जितेदं्र के खिलाफ हत्या, लूट व हत्या के प्रास के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह जमानत के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये ईनाम है। अनित व रामपाल ने यूपी के बाराबंकी में डबल मर्डर करने की बात को भी कुबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed