फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fir in curruption act on homeguard

होमगार्ड ने ली, 200 रुपये की रिश्वत,केस दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
fir in curruption act on homeguard
पुलिस ने गत 28 मार्च को कबूतर चौक पर 200 रुपये लेकर लॉक डाउन के बीच लोगों से रिश्वत लेने हुए वीडियो वारयल होने के मामले में आरोपी होमगार्ड के खिलाफ भ्रष्टाचारा निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले को सीएमओ के ट्विटर पर ट्विट किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में डीएसपी रविंद्र कुमार ने कहा कि एक रोहित नामक युवक द्वारा सीएमओ हरियाणा पर ट्विट करते हुए एक वीडियो शेयर किया हुआ था। जिसमें उसका नाम या पता नहीं मिला। लेकिन इस वीडियो की उन्होंने पड़ताल की। अवलोकन के बाद वीडियो में दिख रहा है कि फ्रूट रेहड़ी वाले सोम कुमार निवासी कमालपुर को जांच में शामिल किया गया। उसने बताया कि 28 मार्च को वह कबूतर चौक पर स्कूटी चालक से चालान ना करने की एवज में 200 रुपये की रिश्वत ली थी। जिसकी पुष्टि सोम कुमार फ्रूट रेहड़ी वाले व होमगार्ड महीपाल की आपसी बातचीत से होती है। सोशल मिडिया पर वायरल फुटेज में भी उपरोक्त होमगार्ड़ फ्रूट रेहड़ी बिक्रेता के पास आता जाता व वीडियो क्लीप बनाने वालो के साथ दुर्व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। सोम कुमार फल विक्रेता के कथन से, विडियो क्लीप में सुनाई दे रही। जिसमे होमगार्ड की आपसी बातचीत से प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का घटित होना पाया जाता है। जिसमें जांच की आवश्यकता है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महीपाल के खिलाफ भ्रष्टाचारा निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed