फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   baba-ramdev

मैं इंटरनेशनल भिखारी, झोली फैलाकर अपील, बीड़ी-शराब छोड़ दो : रामदेव

Sat, 02 Jun 2018 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Sat, 02 Jun 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने लोगों से नशा छोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं इंटरनेशनल भिखारी हूं, झोली फैलाकर अपील करता हूं कि बीड़ी-शराब छोड़ दो। इसके अलावा योग गुरु हरियाणवी अंदाज में रंगे दिखे। अपने पौने दो घंटे के भाषण व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बातों से जहां सभी को गुदगुदाया, वहीं विदेशी कंपनियों पर कटाक्ष किया। अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध योग गुरु कई धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके। जाते-जाते हरियाणा के लोगों को आपसी भाईचारे को कायम रखने का संदेश भी दे गए। इस दौरान उन्होंने कई योगासन करवाए तथा लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि सबेरे के भूक्खै बैठे ओ कै..कदै इस पेट न बी छुट्टी दे दिया करो....। इसके बाद उन्होंने जींस जैसे पहनावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन कपड़यां मैं ना तो बैठ्या जांदा, जै बैठ ज्या तो नीच्चै तै तरड़ाटा पाटै...। इस बात को सुनकर सभी हंस पड़े। उन्होंने कहा कि शरीर में एनर्जी पैदा करो एलर्जी अपने आप दूर हो जाएगी। उन्होंने विदेशी कंपनियों पर भी कटाक्ष किए, वहीं धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले समोसे में लाल चटनी खाने से कृपा आने की बात सुनी थी। ऐसे कृपा नहीं आती।
विज्ञापन

गायों की नस्ल सुधारी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में गायों की नस्ल में सुधार के लिए गोशाला खोली जाएंगी। इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया जा रहा है। इस समय पूरे प्रदेश में दो करोड़ गायें बची हैं। नस्ल सुधार में दूध देने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed