{"_id":"62737d6cdef31611ff0585ef","slug":"jind1651735916","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन
नरवाना। हमीरगढ़ गांव से अमित नामक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों व अनुसूचित जाति के लोगों ने नरवाना लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया । चार दिन पहले हमीरगढ़ गांव में पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया है । इस बात को लेकर दलित समाज के लोग और भीम आर्मी के सदस्यों ने मोर्चा संभालते हुए नरवाना के लघु सचिवालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर और अमित को न्याय दिलाने को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार वालों का कहना है की अमित कुमार एक समाज सेवक है। अमित अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं इसलिए पुलिस ने झूठा केस लगा कर उसे गिरफ्तार किया। वही घड़ी थाना प्रभारी डॉ सुनील कुमार के अनुसार 4 दिन पहले पुलिस किसी मामले में गांव में गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसी मामले में जांच चल रही है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।