{"_id":"62626ba7c65839547f60873e","slug":"jind1650617254","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 वर्षीय महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण तो सास व ससुर पर दहेज प्रताडऩा के लगाए आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
24 वर्षीय महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण तो सास व ससुर पर दहेज प्रताडऩा के लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वर्षीय महिला ने पति पर अप्राकृतिक तो सास व ससुर पर दहेज प्रताडऩा के लगाए आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण तथा सास व ससुर पर दहेज के लिए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी २८ फरवरी २०२० को नरवाना की एक कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जब उसने ससुराल पक्ष के लोगों की मांग और प्रताडऩा का विरोध किया तो उसके पति, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन