{"_id":"62558752a857193ca0714baf","slug":"jind1649772370","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति नामजद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भूपेंद्र नगर में ३० वर्षीय महिला संगीता ने पति की प्रताडऩा से परेशान होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर पर महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भूपेंद्र नगर निवासी महिला निर्मला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी कलायत निवासी संजय के साथ २०१२ में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों व पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उसके पति ने उसको प्रताडि़त करने का काम जारी रखा। जिसके बाद अब एक वर्ष पहले वह उसकी बेटी को ससुराल से जींद लेकर आए। लगभग चार महीने पहले उसका दामाद संजय भी जींद आ गया और वह दोनों एक किराये के कमरे में एक साथ रहने लगे थे, लेकिन संजय उसकी बेटी संगीता के साथ इसी तरह मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी संगीता ने सोमवार रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन