{"_id":"624fe2f9bcb106772656e318","slug":"jind1649402617","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बोलीं, शहर के अंदर बस में नहीं चढ़ने देते परिचालक, हाथ पकड़ कर उतार देते हैं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्राएं बोलीं, शहर के अंदर बस में नहीं चढ़ने देते परिचालक, हाथ पकड़ कर उतार देते हैं
विज्ञापन
बस स्टैंड पर हंगामा करते विद्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों के लिए नहीं मिल रही परिवहन सुविधा, आईटीआई के विद्यार्थियों ने किया नए बस स्टैंड का गेट बंद
विज्ञापन
--पुलिस ने भांजी लाठियां, हिरासत में लिया, तनाव की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शिक्षण संस्थानों के लिए परिवहन सुविधा नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह सरकारी आईटीआई के विद्यार्थियों ने नए बस स्टैंड पर हंगामा किया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने बस स्टैंड के गेट बंद कर दिए। हालांकि पुलिस ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने तो पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें उठा दिया। इस मामले कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है।दरअस आठ दिन पहले बसों का परिचालन पूरी तरह से नए बस स्टैंड से शुरू हो गया है। इससे सभी बस नए बस स्टैंड से चलने के कारण शहर कें अंदर के शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। पहले विद्यार्थी नए बस स्टैंड तक पहुंचते हैं। इसके बाद ऑटो व अन्य वाहनों से विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ताहै। हालांकि दो सिटी बस चलाई जा रही हैं,लेकिन इनमें विद्यार्थियों के बस पास मान्य नहीं हैं। इसके चलते विद्यार्थियों शहर के अंदर ही अधिक किराया देना पड़ रहा है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह ही बस स्टैंड पर हंगामा शुरू कर दिया। शहर की सभी शिक्षण संस्थाएं शहर के अंदर हैं और नई व्यवस्थाओं के तहत बस बाहर से चलाई जा रही हैं। जो बस शहर के अंदर से आती हैं, उनमें विद्यार्थियो ंको बैठाया नहीं जा रहा। वहीं डीएसपी धर्मवीर खर्ब के अनुसार विद्यार्थियों की समस्या को लेकर बात की जा रही है। समस्या का समाधान निकाला जाएगा।