{"_id":"62398f3b53b0020b665783d1","slug":"jind1647939387","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने बाद फिर कार सवार बाबा के भेष में दो लूटेरों ने बाइक सवार युवकों से ठगी दो अंगूठी व पांच हजार की नकदी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छह महीने बाद फिर कार सवार बाबा के भेष में दो लूटेरों ने बाइक सवार युवकों से ठगी दो अंगूठी व पांच हजार की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में पिछले छह माह बाद बगवा बाणें में कार सवार दो बाबाओं ने दस्तक देकर दो बाइक सवार युवकों से रास्ता पूछने के बहाने सोने की दो अंगूठी व पांच हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हालांकि कार सवार यह दो लूटेरे बगवा बाणा और कानों में कुंडल पहने होते हैं। पुलिस ने बाइक सवार महम निवासी सुनील की शिकायत पर धोखाधड़ी कर राशि हड़पने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
कार सवार यह दोनों लूटरे बाबा के भेष में आकर राहगीरों से रास्ता पूछने के बहाने बात करते हैं और उनको आशीर्वाद देने के बहाने उनसे 50 या 100 रुपये मांगते हैं। जिसको आशीर्वाद देकर दोगुणा या फिर ज्यादा करने के झांसे में लेकर उसको कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर सम्मोहित करते हैं। जिसके बाद कुछ सयम तक सामने वाला युवक इन ठग बाबाओं के कहे अनुसार ही कार्य करता है। इसी तरह से 21 मार्च को महम निवासी सुनील व फरमाना निवासी कर्ण सिंह को दोनों ठग बाबाओं ने पिंडारा जाने का रास्ता पूछकर दोनों की अंगूली से दो सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों को राशि व सोने की अंगूठी दो गुणा करने का लालच देकर एक किलोमीटर वापस भेज दिया, जब उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो कार सवार दोनों ठग फरार मिले। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बगवाधारी बाबाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन