{"_id":"6235a524f976b42c1230e213","slug":"jind1647682852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना रोड फ्लाइओवर से गिरी कार, रजाना निवासी युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नरवाना रोड फ्लाइओवर से गिरी कार, रजाना निवासी युवक की मौत, दो घायल
जींद। नरवाना रोड फ्लाइओवर से तेज रफ्तार कार के गिरने से रजाना गांव निसासी २८ वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि जामनी गांव निवासी प्रदीप व सोनू गंभीर रुप से घायल हो गए। इस मामलें में सदर थाना पुलिस ने जामनी निवासी कार चालक सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जामनी गांव निवासी प्रदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू व राकेश के साथ जींद किसी काम के चलते गया था, लेकिन जब वह नरवाना रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो वहां पर कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नीचे गिर गई। जिसके चलते कार में बैठे रजाना कलां गांव निवासी राकेश की मौत हो गई और कार चालक सोनू और वह खुद गंभीर रुप से घायल हो गए। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि कार चालक सोनू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार में 30 वर्षीय राकेश, 27 वर्षीय सागर, 28 वर्षीय प्रदीप, 27 वर्षीय सोनू, 27 वर्षीय रविंद्र मौजूद थे। इनमे से राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।