फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत --दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार

जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत --दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
जींद पानीपत मार्ग पर मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली में कार की टक्कर लगने से एक की मौत
--दूसरा घायल, पीजीआई में चल रहा उपचार
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
जींद। जींद पानीपत मार्ग पर सड़क के बीच खड़ी लकड़ों से भरी ट्राली में पीछे से आ रही कार के टकराने से कार सवार अर्बन इस्टेट निवासी युवक नवीन की मौत हो गई, जबकि कार चालक कार्तिक गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां से दोनों को राहगीरों की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया और कार्तिक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
 सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी सतबीर ने बताया कि उसका बेटा नवीन व उसका दोस्त कार्तिक छह मार्च को किसी कार्य के चलते सफीदों अपनी कार में गए थे। उसकी कार को सेक्टर छह निवासी कार्तिक चला रहा था, जबकि उसका बेटा साथ में बैठा था। जब वह सफीदों से काम काज निपटाकर वापस जींद आ रहे थे तो मनोहरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बिना रिफेलेक्टर व लाइट जलाए ट्राली खड़ी थी। जो कार्तिक को अंधेरे के कारण दिखाई नहीं दी और कार की टक्कर सीधे ट्राली में लग गई। इसमें उसके बेटे नवीन की मौत हो गई, जबकि कार्तिक गंभीर रुप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed