{"_id":"61f66a70567d3720cb7390fe","slug":"jind1643539056","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
डीईओ मदन चौपड़ा को ज्ञापन सौंपते किसान
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद जिले के उचाना में शिक्षण संस्थान खुलवाने को लेकर किसानों ने प्रधान सतवीर पहलवान की अध्यक्षता में खटकड़ गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बैठक की। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम सोपे ज्ञापन में कहां गया कि पिछले साल से कोविड के कारण लगातार स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की शिक्षा का बहुत नुकसान हो चुका है। खासकर प्रथमिक कक्षाओं के बच्चों की शिक्षा का स्तर लगातार शून्य हो चुका है। सरकार ने बाकी सभी कार्यों से पाबंदी हटा दी है चाहे वह बाजार हो या सरकारी कार्यालय हो, बसें या रेल हो, खेल स्टेडियम या सपा सेंटर हो । परंतु सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई। जब सरकारी व राजनीतिक सभाएं हो सकती है तो स्कूलों का संचालन भी हो सकता है। मांग की कि शीघ्र कोई उचित फैसला लें अन्यथा अभिभावक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसपर डीईओ ने कहा कि ज्ञापन सरकार के पास भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।