{"_id":"61ebc4070428204af86d275e","slug":"jind1642841095","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन बाजार स्थित एक दुकान से चुराई चार लाख रुपये की नकदी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जैन बाजार स्थित एक दुकान से चुराई चार लाख रुपये की नकदी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जैन बाजार स्थित एक दुकान से चार लाख रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पंजाबी बाजार निवासी कुलभूषण ने कहा कि उसका दवाइयों का गोदाम व होलसेल की दुकान जैन नगर रघुनाथ मंदिर के पास है। 20 जनवरी को रात आठ बजे वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। दुकान में कई दिनों के आई डीलरों कि पेमेंट के लगभग चार लाख रुपये रखे थे। सुबह नौ बजे वह अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले गायब मिले। उसने शटर खोल कर देखा तो दुकान के काउंटर के दराज में रखे कागजात बिखरे मिले थे और काउंटर के दराज मे रखे पैसे संभाले तो वह भी गायब मिले। इसके बाद कुलभूषण ने अपने भाई जगदीश को फोन कर दुकान पर बुलाया। इसके बाद दोनों भाइयों ने दुकान में और भी अन्य सामान और दवाइयां भी संभाली। दवाई व सामान ठीक मिला, लेकिन काउंटर में रखे चार लाख रुपये की नकदी गायब मिली। कुलभूषण ने कहा कि चोरो ने रात के समय दुकान के शटर के ताले तोड़कर काउंटर मे रखे रुपये चोरी कर लिए। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने कहा कि पुलिस ने दुकानदार कुलभूषण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।