फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सिम बंद होने के झांसे में लेकर एयरटेल का सीनियर अधिकारी बन की बात, क्वीक ऐप डाउनलोड करवा ठगे १.७० लाख

सिम बंद होने के झांसे में लेकर एयरटेल का सीनियर अधिकारी बन की बात, क्वीक ऐप डाउनलोड करवा ठगे १.७० लाख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
सिम बंद होने के झांसे में लेकर एयरटेल का सीनियर अधिकारी बन की बात, क्वीक ऐप डाउनलोड करवा ठगे १.७० लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। शहर के स्कीम नंबर १९ निवासी व्यक्ति को सिम बंद होने का झांसा देकर सिम चलवाने के नाम पर १.७० लाख रुपये ठगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की स्कीम नंबर १९ निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी राजेंद्र कुमार गर्ग ने  बताया कि १७ जनवरी को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसकी एयरटेल की सिम बंद होने की जानकारी दी और इसको दोबारा से शुरू करवाने के लिए एक नंबर देकर कॉल करने के लिए कहा। उस समय उस नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुई तो कु छ समय बाद वापस उसी नंबर से कॉल आई और बताया कि वह एयरटेल कंपनी से सीनियर अधिकारी बोल रहा है। आपका मोबाइल नंबर फाइव जी में अपडेट होना है। अन्यथा यह बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए उसने मोबाइल पर क्वीक ऐप डाउनलोड करवाने की बात कही। जिससे उन्होंने ११ रुपये फीस काटने को कहा। इसके बाद जब उसने अपनी इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से 11 रुपये की फीस भर दी, तो उन्होंने प्रतीक्षा करने के लिए बोला। फिर कुछ ही समय बाद उसके खाते से १.७० लाख रुपये कट गए। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि धोखाधड़ी कर बैंक खाते से राठी ठगने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed