Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
{"_id":"61de93df0a6d93109c4230ff","slug":"jind1641976799","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी देते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद में गोहाना रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिन व वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसडीएम डॉ वेदप्रकाश व डीएसपी धर्मवीर फर्म ने ग्रीन बेल्ट में पहुंचकर महामारी कानून का हवाला दिया और आंदोलन नहीं करने को कहा। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक गिरफ्तारी पर अड़ी रही। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय की ओर बढ़ी जिस पर उनको रास्ते में ही रोक दिया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी। डीएसपी धर्मवीर खराब ने बताया कि अभी प्रक्रिया चल रही है। शाम तक यह तय हो पाएगा कि कितनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को गिरफ्तार किया गया है और किन धाराओं के तहत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।