{"_id":"61de92cabaf8a11a25358679","slug":"jind1641976522","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की किल्लत के चलते पिल्लूखेड़ा में किसानो ने लगाया जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यूरिया की किल्लत के चलते पिल्लूखेड़ा में किसानो ने लगाया जाम
पिल्लूखेड़ा में जाम लगाते किसान
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
पिल्लूखेड़ा में बुधवार को पिल्लूखेड़ा खंड के किसानों ने यूरिया खाद को लेकर पिल्लूखेड़ा थाने के पास जींद सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। किसानों का कहना है कि पिल्लूखेड़ा खंड में यूरिया खाद की बहुत कमी है। महिलाएं और लड़कियां तक लाइनों में लग रही हैं। इसके बाद भी यूरिया खाद नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
किसानों का कहना है अब बरसात के बाद गेहूं की बढ़ोतरी के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा बुधवार को यूरिया खाद के 2000 बैग पहुंचे, लेकिन लेने वाले किसानों की संख्या इससे कहीं ज्यादा रही। वहीं कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. नरेंद्र पाल लाल का ने बताया कि जल्द ही जिले में यूरिया की खेप पहुंचनी है। अगले दो-तीन दिन में यूरिया की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।