फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बंदूक के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से लगभग 16 हजार रुपये नकदी लूटी

बंदूक के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से लगभग 16 हजार रुपये नकदी लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
जींद। हथवाला गांव स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से बंदूक के बल पर 16 हजार रुपये की नकदी लूटने के आरोप में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जुलाना के वार्ड 13 निवासी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि वीरवार को शाम साढ़े सात बजे वह गांव हथवाला स्थित ठेके पर था। इस दौरान एक युवक मुंह पर डाठा मारे हुए आया और आते ही पिस्तोल निकाल कर उसकी छाती पर लगा दी। इस दौरान गल्ले में रखी करीब 16 हजार रुपये की नकदी उसने निकाल ली। वहीं उसका एक अन्य साथी बाइक लेकर सङ़क पर खङ़ा था। नकदी लूटकर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने कहा कि पुलिस ने जोगिंद्र सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed