फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   37.50 ग्राम हेरोइन के साथ 37 वर्षीय व्यक्ति काबू

37.50 ग्राम हेरोइन के साथ 37 वर्षीय व्यक्ति काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
जींद के आफताबगढ़ गांव में सीआईए ने 37.50 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने गावं के ही 37 वर्षीय व्यक्ति रमेश को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सीआईए स्फाए के एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि वह नीरज और सिपाही विजय के साथ आफताबगढ़ गांव के पास गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव का ही निवासी रमेश कुमार गांव में बनी चौपाल में नशीला पदार्थ बेच रहा है। अगर छापा मारा जाए तो नशाले पदार्थ सहित व्यक्ति को काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
मौके पर टीम गई तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद उन्होंने युवक का पीछा किया और उसे काबू कर लिया। जांच में युवक ने अपनी पहचान आफताबगढ़ निवासी रमेश के रूप में बताई। वहीं युवक के पास 37.50 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सीआईए स्टाफ के एएसआई रणबीर  की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed