फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिस्तौल के बल पर लूटी पेट्रोल पंप से नकदी

पिस्तौल के बल पर लूटी पेट्रोल पंप से नकदी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर लूटी पेट्रोल पंप से नकदी
सीसी टीवी कैमरे में कैद बदमाश। - फोटो : Amar Ujala
पिस्तौल के बल पर लूटी पेट्रोल पंप से नकदी
विज्ञापन
उचाना। शनिवार देर रात बड़ौदा से खटकड़ के बीच हाइवे पर इंडियन ऑयल के दीप हाइवे फ्यूल पर बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 22 हजार रुपये के आस-पास की नकेदी लूट ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने सेल्समैन प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया।
प्रवीण ने बताया कि शनिवार देर रात को वह अपने साथी सेल्समैन के साथ पेट्रोल पंप पर था। बाइक सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर आए। ऑफिस के पास आकर एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली तो दो अन्य युवक हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए थे। इन्होंने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप पर जो 22 हजार रुपये के करीब की नकदी थी उसे छिन्न कर फरार हो गए। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि पेट्रोल पंप सेल्समैन प्रवीण की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed