{"_id":"60cefd628ebc3e2d6c644680","slug":"jind1624178018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से छह हजार रुपये का डीजल भरवाकर भागा कार चालक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेट्रोल पंप से छह हजार रुपये का डीजल भरवाकर भागा कार चालक
जींद। नरवाना रोड स्थित पेट्रोल पंप से कार में छह हजार रुपये का डीजल भरवाकर चालक के भागने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी बलवान कुंडू ने बताया कि वह नरवाना रोड पर आर्य फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाता है। 17 जून को उसके पंप पर कार सवार दो युवक आए और कार में डीजल भरवा कर फरार हो गए। कार सवार दोनों युवकों को उन्होंने नरवाना फ्लाइओवर तक पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने भी आरोपियों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नरवाना फ्लाओवर के नीचे से डुमरखां की तरफ निकल गए। इसके बाद तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।