फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, बिहार से लाए जा रहे 74 मजदूरों में से 2 की मौत, 14 घायल

अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, बिहार से लाए जा रहे 74 मजदूरों में से 2 की मौत, 14 घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, बिहार से लाए जा रहे 74 मजदूरों में से 2 की मौत, 14 घायल
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई निजी बस। संवाद - फोटो : Amar Ujala
बिहार से पंजाब आ रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। बस में 74 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बस बिहार के सुपौल जिले से पंजाब के बरनाला जिले जा रही थी। बस में धान की रोपाई के लिए मजदूर लाए जा रहे थे। निजी बस अनियंत्रित होकर नरवाना के पास पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। घायलों को तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । डीएसपी साधु राम ने बताया कि बस में 74 लोग सवार थे। 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed