{"_id":"60c05b6c8ebc3e019127f25f","slug":"jind1623219052","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में अलेवा के युवक की दो गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुपये के लेन-देन में अलेवा के युवक की दो गोलियां मारकर हत्या
अस्पताल में उपचाराधीन गोली लगने से घायल महिला।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रुपयों के लेने-देने को लेकर अलेवा गांव में एक युवक ने घर में घुसकर 34 वर्षीय कुलदीप को गोली मार दी। घटना के समय कुलदीप अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही अनिल दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर उसके घर में घुस गया और उसे दो गोलियां मार दीं। एक गोली कुलदीप के सिर में तो दूसरी छाती में लगी। इसके बाद आरोपी ने गांव के ही शमशेर को गोली मारने का प्रयास किया। शमशेर की मां बीचबचाव करने के लिए पहुंची तो एक गोली उसकी टांग में मार दी पर शमशेर बच गया। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। प्यारी का इलाज चल रहा है । अलेवा थाना पुलिस ने अलेवा निवासी अनिल उर्फ गीगडु के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।