{"_id":"606c0b3d8ebc3e8c911c8877","slug":"jind1617693501","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते बीएसएफ जवान की हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जींद। घरेलू कलह के चलते सोमवार देर रात को उचाना थाना क्षेत्र के गांव सुरबरा में बीएसएफ जवान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जवान की पत्नी और साले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीएसएफ का जवान संदीप छुट्टी लेकर अपने घर सुरबरा आया हुआ था। अकसर किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कलह होती थी। सोमवार को कलह इतनी बढ़ गई कि संदीप को अपनी जान गवानी पड़ गई। सोमवार शाम को मनदीप दो अन्य युवकों के साथ अपने जीजा संदीप के घर पहुंचा। यहां पर बातचीत के दौरान उनकी आपस में हाथापाई शुरू हो गई । आरोप है कि संदीप के दिल में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोप दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उचाना पुलिस ने नफे सिंह की शिकायत पर उसकी बहू उषा और संदीप के साले मनदीप सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।